दमोह रेलवे स्टेशन पर ढाई माह के बच्चे की हत्या,आरोपी फरार

By: PalPal India News
June 8, 2024

दमोह समाचार – दमोह रेलवे स्टेशन पर ढाई माह के बच्चे की हत्या,आरोपी फरार

पलपल इंडिया प्रतिनिधि दमोह। दमोह रेलवे स्टेशन में दुधमुंहे बच्चे की हत्या की हैरान करने वाली घटना सामने आई है। मृतक ढाई माह का मासूम था। दिल्ली से मजदूरी कर मां-पिता  वापस लौट रहे थे। रेलवे स्टेशन पर सुबह  सुबह दिल दहललाने वाली घटना हुई मां चीखती रही लेकिन  मदद के लिए कोई आगे नहीं आया।

दरअसल दमोह स्टेशन पर अज्ञात व्यक्ति ने विवाद किया और मासूम के पिता व मां से भी मारपीट की। मासूम मां की गोद में था। थप्पड लगने से मासूम की मौत हुई है। मासूम का नाम शिवम   आदिवासी था। लेखराम हटा तहसील के ग्राम घोघरा का निवासी है। रेल्वे पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस स्टेशन के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज निकाल रही है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। माता पिता के सामने मासूम  बच्चे की  हत्या सनसनी फैल गई माता पिता दोनों का कहना है की वे मदद के लिए चीखते चिल्लाते रहे लेकिन कोई भी उनकी मदद के लिए नहीं आया जबकि जीआरपी और आरपीएफ के जवान वहां मौजूद थे बावजूद इसके उन्होंने भी कुछ नही किया घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।

HIGHLIGHTS

  • दमोह रेलवे स्टेशन पर ढाई माह के बच्चे की हत्या,आरोपी फरार।
  • दमोह रेलवे स्टेशन पर ढाई माह के बच्चे की हत्या।
  • पिता बोला- जीआरपी के सामने मारा।
  • मदद मांगी तो पुलिसवालों ने गालियां दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *