कैंट क्षेत्र की समस्याओं को लेकर बैठक, पार्षदों ने बताई अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं।

By: PalPal India News
June 8, 2024

जबलपुर समाचार – कैंट क्षेत्र की समस्याओं को लेकर बैठक, पार्षदों ने बताई अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं

पलपल इंडिया प्रतिनिधि जबलपुर। जबलपुर कैंट विधानसभा क्षेत्र में नगर निगम से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए शनिवार को नगर निगम में एक बैठक आयोजित की गई इस बैठक में विधायक अशोक रूहानी महापौर जगत बहादुर सिंह अनु और नगर निगम के अध्यक्ष रिंकू विज मौजूद रहे इसके साथ-साथ सभी पार्षद भी इस बैठक में मौजूद रहे पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को विधायक महापौर और अधिकारियों के सामने रखा जिनके निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए महापौर जगत बहादुर सिंह अनु का कहना है कि कैंट विधानसभा के सभी वार्डों को आदर्श वार्ड बनाने और केंट विधानसभा को आदर्श विधानसभा बनाने की कोशिश विधायक अशोक रूहानी के द्वारा की जा रही है इसी को लेकर यह बैठक आयोजित की गई और इस बैठक में लिए गए फैसले जल्द ही जमीन पर दिखाई देंगे 

HIGHLIGHTS

  • जल्द निपटेंगी कैंट क्षेत्र की समस्याएं
  • कैंट क्षेत्र की समस्याओं को लेकर बैठक
  • विधायक अशोक रोहाणी, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू और नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज रहे मौजूद
  • पार्षदों ने बताई अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *