पलपल इंडिया प्रतिनिधि, जबलपुर। शासकीय संभागीय आईटीआई जबलपुर में सत्र 2024 के लिए 27 ट्रेडों में प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। ट्रेड चयन के लिए च्वाइस फिलिंग कर सकते हैं। इसमें आठवीं और दसवीं के उत्तीर्ण आवेदक कर्ता ही संस्थान में प्रवेश प् सकते है। आवेदक पीएसएम कॉलेज परिसर के कक्ष 21-22 में स्थित नेशनल कॅरियर सर्विस सेंटर फॉर एससी एसटी के कार्यालय से आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं।
केंद्र सरकार के नेशनल कॅरियर सर्विस सेंटर द्वारा अनुसूचित जाति एवं वृत्तिक प्रशिक्षण के लिए अनुसूचित जनजाति के युवाओं को एक जुलाई से निःशुल्क वृत्तिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। अभ्यर्थी पीएसएम कॉलेज परिसर के कक्ष क्रमांक 21-22 में स्थित नेशनल कॅरियर सर्विस सेंटर फॉर एससी एसटी के कार्यालय से आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 जून है।
इच्छुक अभ्यर्थी एमपी ऑनलाइन के अधिकृत सहायता केंद्र या एमपी ऑनलाइन कियोस्क के माध्यम से अथवा विभागीय वेबसाइट पर 10 जून तक पंजीयन के लिए आनलाईन आवेदन कर सकते हैं।
’’आइटीआइ के प्राचार्य सुनील कुमार ललावत’’