‘PM मोदी के नेतृत्व में देश सेवा करेंगे…’ शपथ से पहले बोले शिवराज सिंह चौहान

By: PalPal India News
June 10, 2024

‘PM मोदी के नेतृत्व में देश सेवा करेंगे…’ शपथ से पहले बोले शिवराज सिंह चौहान

पलपल इंडिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्‍य प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री और विदिशा से लोकसभा सांसद शिवराज सिंह चौहान को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री के रूप में जगह मिली है। शिवराज सिंह चौहान ने कल कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

चार बार मप्र के मुख्‍यमंत्री रह चुके शिवराज सिंह चौहान ने इस बार लोकसभा चुनाव में विदिशा सीट पर आठ लाख से अधिक मतों से जीत हासिल की है। शिवराज को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री के रूप में जगह दी गई है। उन्‍हें मोदी कैबिनेट में किसी अहम मंत्रालय का दायित्‍व दिए जाने की संभावना है।

शपथ ग्रहण समारोह के बाद मीडिया से बातचीत में शिवराज ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में बेहतर से बेहतर करने का प्रयास करूंगा। उन्‍होंने कहा कि अपने जीवन का दिन महत्वपूर्ण नहीं है। महत्वपूर्ण यह है कि हम अपने देश के लिए कितना जीते हैं और क्या कर पाते हैं।

शिवराज ने कहा – मैं भाव विभोर हूं, अपने महान राष्ट्र की सेवा करने का अवसर मुझे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिया है। उनके नेतृत्व में भारत नई ऊंचाइयां छुएगा और मेरा अपना विश्वास है भौतिकता की अग्नि में दग्ध विश्व मानवता को शाश्वत और शांति के पद का दिग्दर्शन कराएगा।

शिवराज ने कहा कि जनता की सेवा मेरे लिए सदैव भगवान की पूजा रही है। अपनी जनता की सेवा और देश के विकास का जो अवसर मिला है। मन में है कि दिन और रात अपनी संपूर्ण क्षमता के साथ परिश्रम करके अपने देश और अपनी जनता के लिए प्रधानमंत्रीजी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में बेहतर से बेहतर करने का प्रयास करूं।

उल्‍लेखनीय है कि श‍िवराज सिंह चौहान ने लोकसभा चुनाव में मप्र की विदिशा सीट पर 8 से अधिक मतों से जीत हासिल की है। वे चार बार मप्र के मुख्‍यमंत्री रह चुके हैं। वर्तमान में वे मप्र की बुधनी विधानसभा सीट से विधायक भी हैं। शिवराज छठवीं बार विदिशा सीट से सांसद चुने गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *