राजपूत समाज ने नगर में निकाली भव्य शौर्य यात्रा, महिलाओं ने किया तलवारबाजी का प्रदर्शन
पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। क्षत्रिय राजपूत समाज के लोगों ने रविवार को महाराणा प्रताप की जयंती मनाई। इस मौके पर क्षत्रिय राजपूत समाज के द्वारा सिविक सेंटर से शौर्य यात्रा निकाली गई। इस शौर्य यात्रा में साधु संत जनप्रतिनिधि समाजसेवी और क्षत्रिय राजपूत समाज के पुरुष एवं महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुए सिविक सेंटर से इस शौर्य यात्रा की शुरुआत हुई। इस शौर्य यात्रा की खासियत ये रही की इसमें क्षत्रिय समाज की महिलाओं ने तलवारबाजी समेत अखाड़े की कई कलाओं का प्रदर्शन कर लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया। महिलाओं ने तलवारबाजी का ऐसा प्रदर्शन किया जिसे देखकर लोग दंग रह गए। शौर्य यात्रा का समापन नगर निगम के सामने स्थित महाराणा प्रताप उद्यान में हुआ जहां सभी ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी शत्रिय राजपूत समाज के पदाधिकारीयों का कहना है कि समाज की एकजुटता के लिए छतरी राजपूत समाज के तमाम संगठनों ने एक साथ यात्रा निकाली।
इसी तरह देवास में भी निकाली गई शौर्य यात्रा। क्षत्रिय राजपूत समाज द्वारा महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में भोपाल चौराहे से भव्य शौर्य यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में राजपूत सरदारों व अन्य समाजजनों ने हिस्सा लिया। यात्रा की शुरुआत से पूर्व वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। शहर में शौर्य यात्रा का जगह-जगह विभिन्न सामाजिक, धार्मिक व राजनीतिक संगठनों व संस्थाओं सहित गणमान्य नागरिकों ने स्वागत किया। शौर्य यात्रा में आगे-आगे घोड़ों पर सवार राजपूत सरदार भगवा ध्वज लहरा रहे थे। वहीं हाथ में भाले लिए द्वार पाल भी आकर्षण का केंद्र बने हुए थे। एक खुली जीप पर महाराणा प्रताप का आदमकद चित्र रखा हुआ था। पारंपरिक वेशभूषा में राजपूत सरदार शौर्य यात्रा में शामिल हुए, जो आकर्षण का केंद्र बने हुए थे। इस दौरान भव्य आतिशबाजी भी की गई तहसील चौराहा में सयाजी द्वार पर शौर्य यात्रा का समापन हुआ।