स्नातकोत्तर में दूसरे चरण की प्रक्रिया 15 जून से एवं सीए फाउंडेशन परीक्षा 20 जून से  आरंभ

By: PalPal India News
June 10, 2024

जबलपुर समाचार: स्नातकोत्तर में दूसरे चरण की प्रक्रिया 15 जून से एवं सीए फाउंडेशन परीक्षा 20 जून से  आरंभ

पलपल इंडिया प्रतिनिधि, जबलपुर। प्रदेश के सरकारी एवं निजी कालेजों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए दूसरे चरण की प्रक्रिया 15 जून से आरंभ होगी। उच्च शिक्षा विभाग ने प्रवेश प्रक्रिया में दूसरे चरण का संशोधित कार्यक्रम जारी किया है तथा इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड अकाउंटेंट आफ इंडिया की परीक्षा 20 जून से आरंभ होगी। प्रश्न पत्र 20, 22, 24 और 26 जून को होंगे। फाउंडेशन परीक्षा के लिए आइसीएआइ ने प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले छात्र-छात्राएं संस्था की अधिकृत वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।वेबसाइट में आनलाइन पंजीयन नंबर और जन्म तारीख प्रविष्ट करने के साथ ही प्रवेश पत्र उपलब्ध हो जाएगा। छात्र-छात्राओं को परीक्षा के टेस्ट की सुविधा भी जा रही है। इसके लिए आइसीएआइ की ओर से उपलब्ध टेस्ट लिंक से जुड़ना होगा। बुधवार से टेस्ट आयोजित होंगे। इस परीक्षा का पूर्णांक 400 अंक है। यह अंक चार प्रश्न पत्र में विभाजित है। वास्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नों वाले दो प्रश्न पत्र में गलत उत्तर देने पर अंक काटे जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *