देवास समाचार – भीषण गर्मी में ड्यूटी दे रहे पुलिस वालों का एसपी ने किया सम्मान
पलपल इंडिया प्रतिनिधि, देवास। इन दिनों भीषण गर्मी का दौर जारी है। इस भीषण गर्मी में एक और जहां दोपहर में सड़के सुनसान नजर आती है ओर लोग घरों से जरूरी काम होने पर ही निकलते हैं। ऐसी भीषण गर्मी में शहर के भोपाल चौराहा, लाल गेट, उज्जैन रोड चौराहा, सिविल लाइन चौराहा सहित अन्य चौराहे पर ट्रैफिक के जवान भीषण गर्मी में भी अपनी ड्यूटी निभाते हुए नजर आते हैं।तेज धूप में ड्यूटी कर अपना फर्ज निभाने वाले ट्रैफिक के 20 जवानों का हौसला बढ़ाने के लिए एसपी संपत उपाध्याय ने 200-200 रुपए नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया है। ट्रैफिक के जवान भी अपने पुलिस कप्तान से सम्मान पाकर काफी खुश नजर आए।
एसपी संपत उपाध्याय ने बताया कि इस बार काफी ज्यादा हीटवेव चली। जहां लोग अपने घरों से नहीं निकल रहे थे। तापमान 47-48 डिग्री तक पहुंच गया था। इस भीषण गर्मी में भी भरी दोपहर में ट्रैफिक जवान चौराहे पर खड़े होकर अपनी ड्यूटी कर रहे थे। जनता में भी एक संदेश जाए कि जब घरों से लोग नहीं निकल रहे थे फिर भी ट्रैफिक जवान सड़क पर उनकी सुविधा और व्यवस्था के लिए खड़े रहते हैं। इन सभी जवानों को पुरस्कार उनका हौसला बड़ा है।