देवास समाचार – नगर निगम में लिफ्ट गिरने से मचा हड़कंप,8 लोग थे सवार
पलपल इंडिया प्रतिनिधि,देवास । देवास लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद नगर निगम में बारिश से पूर्व किस तरह के कार्य हो रहे हैं कैसे काम करना है इसको लेकर महापौर, सभापति व निगम अधिकारियों के साथ विधायक निगम में बैठक लेने पहुंची थी। उस दौरान कई पार्षद भी पहुंचे थे।
बैठक के बाद निगम में लगी लिफ्ट में एक पार्षद व उसके समर्थक सहित आठ लोग चढ़ गए और लिफ्ट ओवरलोड होकर अचानक से गिर गई और अटक गई। सभी आठों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया जिससे बड़ा हादसा टल गया। नगर निगम में सोमवार को एक आवश्यक बैठक लेने के लिए विधायक गायत्री राजे पवार पहुंची थी।
बैठक के दौरान महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल सहित पार्षद व निगम अधिकारी मौजूद थे। बैठक के दौरान पार्षद मुस्तफा अंसार एहमद और उनके कुछ समर्थक सहित अन्य लिफ्ट से आ रहे थे। लिफ्ट में कुल आठ लोग बैठ गए। जिससे लिफ्ट ओवरलोड होकर अचानक से गिर गई और अटक गई थी।
लिफ्ट के अटकने की सूचना मिलने पर सभी लोग एकत्रित हुए और लिफ्ट को चाबी से खोलकर दरवाजे को खींचा। उसके बाद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस बारे में सभापति रवि जैन ने बताया कि बड़ा हादसा टलने का कारण यही था कि उसमें एक सेफ्टी रो लगी हुई थी।
HIGHLIGHTS