पीथमपुर में पीवीसी फैकट्री में लगी भीषण आग,फायर ब्रिगेड वाहन आग पर कर रहे काबू पाने की कोशिश

By: PalPal India News
June 11, 2024

धार समाचार – पीथमपुर में पीवीसी फैकट्री में लगी भीषण आग,फायर ब्रिगेड वाहन आग पर कर रहे काबू पाने की कोशिश

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,धार। धार जिले के पीथमपुर सेक्टर 3 तीन में पीवीसी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आस-पास पानी और कोई संशाधन नहीं होने के कारण आग बढ़ती चली गई। घटना की सूचना मिलने के बाद नगर पालिका और दूसरे उद्योगों की फायर ब्रिगेड के वाहन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। ग्राम सुलावड के पास सिग्नेट पीवीसी कंपनी है, जो प्लास्टिक के पाइप व अन्य सामान बनाती है।

जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 5.30 बजे फैक्ट्री में आग लगी। आग बुझाने के लिए फैक्ट्री के आसपास कोई संसाधन नहीं होने से यह बढ़ती चली गई। घटना की सूचना मिलने के बाद नगर पालिका और दूसरे उद्योगों की फायर ब्रिगेड के वाहन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। यहां पानी के कई टैंकर भी पहुंचाए जा रहे हैं।इंदौर एयरपोर्ट से फायर ब्रिगेड का विशेष वाहन भी यहां पहुंच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *