गो तस्करों के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, प्रशासन और नगर पालिका की टीम ने तोड़े मकान

By: PalPal India News
June 11, 2024

दमोह समाचार – गो तस्करों के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, प्रशासन और नगर पालिका की टीम ने तोड़े मकान

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,दमोह ।दमोह शहर के कसाई मंडी क्षेत्र से लगे सीता बावड़ी इलाके में गो तस्करी करने वाले आरोपियों के द्वारा किए गए अवैध कब्जों को मंगलवार सुबह पुलिस प्रशासन और नगर पालिका की टीमों ने हटाने की कार्रवाई की।

एक दिन पहले यानी सोमवार को दमोह में लगातार हो रही गो हत्याओं और गौ मांस की तस्करी के विरोध में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने एक रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा था। जिसमें उनके द्वारा मांग की गई थी कि यदि प्रशासन इन गो तस्करों के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई नहीं करता और उनके घरों पर बुलडोजर नहीं चलाता तो उन्हें मजबूरी में उग्र आंदोलन करने होंगे।

हिंदू संगठनों की इस चेतावनी को पुलिस और प्रशासन ने गंभीरता से लिया और एक ही दिन बाद यानी मंगलवार सुबह से ही पुलिस प्रशासन और नगर पालिका की टीम इन बदमाशों के द्वारा किए गए अवैध कब्जों को तोड़ने के लिए पहुंच गई। बता दें कि यह गो मांस की तस्करी और गो हत्याओं को करने वाले आरोपियों के द्वारा शहर के बाहरी हिस्सों में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किए गए हैं। बड़े-बड़े प्लॉट पर बाउंड्री बनाई गई है और अवैध तरीके से लाए गए गोवंश को यहां छुपा कर रखा जाता है और बाद में अपनी सहूलियत से उनकी हत्या कर उनके मांस को बेचा जाता है।

HIGHLIGHTS

  • गो तस्करों के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर
  • पुलिस, प्रशासन और नगर पालिका की टीम ने तोड़े मकान
  • चार आरोपियों के मकान जमीदोज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *