विश्व हिन्दू परिषद कार्यकर्ता पवन सिंह उमालिया पर जानलेवा हमला,भड़के हिंदूवादी संगठनों के लोग

By: PalPal India News
June 15, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि, जबलपुर। जबलपुर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गढ़ा थाने का घेराव किया। हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं का गुस्सा इसलिए भड़का क्योंकि उनके एक कार्यकर्ता पवन सिंह उमलिया पर चाकू से जान लेवा हमला हुआ और यह हमला एक समुदाय विशेष के लड़कों ने किया। इसके बाद हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने गढ़ा थाने का घेराव कर दिया। उनका आरोप है कि एक समुदाय विशेष के लड़के जो सूपताल की पहाड़ी पर रहते हैं। आए दिन चाकू बाजी और लूट जैसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं ,लेकिन पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई करने में नाकाम साबित हो रही है। यदि पुलिस ने उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की तो फिर बजरंग दल को मजबूरन खुद ही कुछ करना पड़ेगा। इधर पुलिस का कहना है की चाकू बाजी की वारदात पुरानी रंजिश को लेकर हुई और आरोपी की तलाश की जा रही है।

  • कार्यकर्ता पर हमले से भड़के हिंदूवादी संगठनों के लोग।
  • समुदाय विशेष के युवकों ने किया हमला।
  • विश्व हिन्दू परिषद कार्यकर्ता पवन सिंह उमालिया पर जानलेवा हमला।
  • संगठन ने घेरा गढ़ा थाना,गिरफ्तारी की मांग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *