देशभर में आज ईद का त्यौहार ,अकीदत के साथ मनाई गई ईद उल-अजहा

By: PalPal India News
June 17, 2024

जबलपुर देशभर में आज ईद उल-अजहा का त्योहार मनाया जा रहा है। जबलपुर में रानीताल स्थित ईदगाह सहित शहर की सभी मस्जिदों में नमाज अदा की गई।

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। मध्यप्रदेश के मुफ्ती ए आजम मौलाना मोहम्मद मुजाहिद रजा सिद्दीकी हज में गए हुए हैं, लिहाजा मुफ्ती ए आजम जिया उल हक ने नमाज अदा कराई। प्रदेश, देश और दुनिया में अमन-चैन की दुआ की गई। आज के इस त्योहार को बलिदान का प्रतीक माना जाता है। इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक, जिलहिज्जा महीने में चांद दिखने पर ईद उल-अजहा (बकरीद) की तारीख तय की जाती है। फिर ईद मनाई जाती है। नमाज के बाद घरों में बकरों की कुर्बानी दी जाती है, इसलिए इसे बकरीद भी कहते है।  ईद से पहले कुर्बानी के लिए देर रात तक बकरे की खरीद-फरोख्त के लिए शहर में कई जगह बाजार लगे रहे, जहां बकरों की कीमत 20 हजार से लेकर 2 लाख रुपए तक की थी। ईद को लेकर शहर के शहर के गोहलपुर, मंडी मदार टेकरी, चांदनी बाजार, आगा चौक में देर रात तक खरीद-फरोख्त का दौर चलता रहा। सोमवार को रानीताल ईदगाह में नमाज अदा की गई, इस दौरान मुफ्ती ए आजम जिया उल हक ने प्रदेशवासियों को मुबारकबाद देते हुए कहा कि हम सभी लोगों को कोशिश करनी है की देश, प्रदेश और अपने शहर में अमन, चैन और भाईचारे की फिजा बनी रहे। उन्होंने सभी मुस्लिम भाईयों से अपील करते हुए कहा कि कोई भी त्योहार अपने परिवार के साथ खुशी से मनाएं, पर साथ ही साथ गरीबों का भी ख्याल रखे।

HIGHLIGHTS

  • अकीदत के साथ मनाई गई ईद उल-अजहा,हुई विशेष नमाज
  • अकीदत के साथ मनाई गई ईद उल-अजहा
  • रानीताल ईदगाह समेत तमाम मस्जिदों में हुई विशेष नमाज
  • सभी ने एक दूसरे को दी ईद की मुबारकबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *