पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर में मुक्ति फाउंडेशन और सर्व भारतीय ब्राह्मण महासभा के द्वारा रांझी अस्पताल में ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित किया गया। विश्व रक्तदान दिवस पर आयोजित। इस कैंप में थैलेसीमिया से पीड़ित लोगों के लिए दर्जन लोगों ने रक्तदान किया और समय-समय पर रक्तदान करने का संकल्प लिया। इस मौके पर थैलेसीमिया जन जागरण अभियान के तहत डॉ विवेक जैन ने थैलेसीमिया बीमारी के बारे में लोगों को जानकारी दी और उन्हें बताया कि किस तरह से भारत थैलेसीमिया बीमारी से मुक्त हो सकता है। सभी ने बीमारी से देश को मुक्त करने की शपथ ली।
HIGHLIGHTS