जबलपुर समाचार – कलेक्ट्रेट में पेड़ से गिरे उल्लू को देखने लगा हुजूम,बेहोश उल्लू को पहुंचाया गया वेटरनरी कॉलेज
पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित लोक सेवा केंद्र के सामने एक उल्लू को पड़ा हुआ देखकर वहां लोगों की भीड़ लग गई। ऐसा बताया जा रहा है कि उल्लू पेड़ पर बैठा हुआ था और अचानक से नीचे गिर गया। नीचे गिरने के कारण उल्लू बेहोशी की हालत में था सफाई कर्मी को जब उल्लू वहां पड़ा मिला तो उसमें तुरंत वन विभाग के अमले को इसकी खबर की जिसके बाद वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा। उल्लू को वेटरनरी कॉलेज इलाज के लिए ले जाया गया लोगों का मानना है कि गर्मी की वजह से उल्लू पेड़ से नीचे गिरा।
HIGHLIGHTS