रांझी स्थित शराब दुकान में तलवार लेकर बदमाशों ने किया हमला।

By: PalPal India News
June 18, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर जबलपुर में तीन बदमाशों ने शराब दुकान में घुसकर ना सिर्फ जमकर तोड़फोड़ की बल्कि एक कर्मचारी को तलवार मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना रांझी थाना के बड़ा पत्थर इलाके की है। घटना के बाद घायल कर्मचारी के इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना रविवार रात करीब 11 बजे की है। घायल कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने हमला करने वाले तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। तलवार लेकर शराब दुकान में घुसे बदमाशों ने करीब 10 मिनट तक दुकान में तोड़फोड़ की और फिर तलवार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। वारदात की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची रांझी थाना पुलिस ने बदमाशों को जल्द से जल्द पकड़ने का दावा किया है। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।

HIGHLIGHTS

  • रांझी स्थित शराब दुकान में तलवार लेकर बदमाशों ने किया हमला।
  • जबलपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद।
  • देर रात रांझी स्थित शराब दुकान में तलवार लेकर बदमाशों ने किया हमला।
  • घटना का सीसीटीवी वीडियो आया सामने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *