MP समाचार – आज से खुले स्कूल,बच्चों का तिलक लगाकर किया स्वागत
पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद मध्य प्रदेश में आज से नए स्कूल शिक्षा सत्र का आगाज हो गया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राजधानी भोपाल से स्कूल चलो अभियान की शुरूआत की है। मंगलवार से प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूल खुले जबलपुर में भी सत्र के पहले दिन छात्र-छात्राओं में स्कूल आने को लेकर खासा उत्साह नजर आया। मंगलवार को मॉडल हाई स्कूल में स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम में जबलपुर सांसद आशीष दुबे, विधायक अशोक रोहाणी, जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी सहित शिक्षकगण मौजूद रहे। मॉडल हाई स्कूल में छात्रों का तिलक लगाकर उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान बच्चों को किताबें भी बांटी गई।
जबलपुर सांसद ने स्कूल आए सभी बच्चों को किताबें देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की। सांसद आशीष दुबे ने कहा कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद आज से जब स्कूल खुल रहे हैं तो निश्चित रूप से अब साल भर तक स्कूल में रौनक नजर आएगी। उन्होंने कहा कि जिस मॉडल हाई स्कूल में कार्यक्रम हो रहा है, मैं भी इस स्कूल का छात्र हूं, और आज यहां पर बच्चों के बीच आकर सुखद क्षण महसूस हो रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी ने बताया कि अशासकीय स्कूल भी मंगलवार से शुरू
गए हैं। अभिभावकों को पहले ही इसकी जानकारी दे दी गई है। हालांकि सीबीएसई बोर्ड से जुड़े कुछ निजी स्कूल 20 जून के बाद से शुरू होंगे।
HIGHLIGHTS