जबलपुर समाचार – नशीले इंजेक्शन बेचने वाला एक आरोपी गिरफ्तार दो आरोपी फरार
पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर रांझी पुलिस ने नशीले इंजेक्शन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बापूनगर हनुमान मंदिर के पास तीन लोग नशीले इंजेक्शन बेचने की फिराक में खड़े हैं। जिस पर पुलिस ने दबिश दी पुलिस के वहां पहुंचते ही दो आरोपी तो भाग निकले लेकिन पंकज झरिया नाम का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 40 नशीले इंजेक्शन बरामद किए। पुलिस आरोपी से कड़ी पूछताछ कर पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि वह नशीले इंजेक्शन कहां से लाया था और किसे बेचने की फिराक में था। पुलिस बाकी दो फरार आरोपियों की तलाश भी कर रही है।
HIGHLIGHTS