जबलपुर समाचार – कलेक्टर दीपक सक्सेना के निवास पर पहुंचे राज्यपाल मंगू भाई पटेल
पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल आज जबलपुर प्रवास के दौरान कलेक्टर दीपक सक्सेना के निवास पर पहुंचे और उनके पुत्र के असामयिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने कलेक्टर सक्सेना के परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना भी दी उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि कलेक्टर दीपक सक्सेना के दिवंगत पुत्र अमोल सक्सेना की आत्मा को भगवान अपने श्री चरणों में स्थान दें।
HIGHLIGHTS