स्कूल चलो अभियान के प्रथम दिवस पर शिक्षकों का आंदोलन

By: PalPal India News
June 19, 2024

जबलपुर समाचार – स्कूल चलो अभियान के प्रथम दिवस पर शिक्षकों का आंदोलन

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर सिहोरा स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा स्कूल चलो अभियान के प्रथम दिवस सुबह 10:00 बजे से शाम के चार बजे तक तो शिक्षकों ने  शासन के निर्देशों का पालन करते हुए प्रवेश उत्सव मनाया और शाम को ब्लॉक स्तर पर इकट्ठा होकर मुख्यमंत्री के नाम सिहोरा तहसीलदार शशांक दुबे को ज्ञापन सौंप आदेशों में हो रहे विलंब के प्रति आक्रोश व्यक्त किया।शिक्षकों ने चेतावनी दी कि यदि अकारण लेटलतीफी का विभागीय क्रम बंद नहीं हुआ तो अब जिला स्तरीय प्रदर्शन किया जाएगा।

विदित हो कि जिले के राज्य शिक्षा सेवा के शिक्षकों की क्रमोन्नति,उच्च पद प्रभार,सातवें वेतनमान की किश्त और अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों को जिला एवं संभाग स्तर पर लटकाए रखा गया है। जो क्रमोन्नति एक वर्ष पूर्व मिल जानी थी उसके प्रस्ताव कार्यालयों में धूल खा रहे है,उच्च पद प्रभार की तो काउंसलिंग तक सितंबर 2023 में हो गई पर आदेश आज तक नही हुए। इसी प्रकार अनुकंपा नियुक्ति और सातवें वेतनमान की किश्त भुगतान पर कार्यवाही न करना समझ से परे है।

HIGHLIGHTS

  • दिन में प्रवेश उत्सव और शाम को शिक्षकों का आंदोलन।
  • आदेशों में विलंब के चलते सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन।
  • विभिन्न मांगों को लेकर किया प्रदर्शन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *