जबलपुर के डुमना एअरपोर्ट में एमपी के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और राज्यपाल मंगू भाई पटेल पहुचे थे। उन्होंने उपराष्ट्र पति जगदीप धनखड़ का स्वागत किया। जिसके बाद मुख्यमंत्री और राज्यपाल उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के साथ हेलीकॉप्टर से डिंडोरी रवाना हो गये। आपको बता दें की उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ विश्व सिकल सेल दिवस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम दिंडोरी के चंद्र विजय महाविद्यालय में आयोजित है।
पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आज सुबह 9 बजकर 5 मिनट पर भोपाल से वायुयान द्वारा डुमना विमानतल जबलपुर आगमन हुआ। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सुबह 9 बजकर 55 मिनट पर डुमना एयरपोर्ट पर उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का स्वागत किया। इस मौके पर राज्यपाल मंगू भाई पटेल भी मौजूद रहे। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ राज्यपाल मंगू भाई पटेल और मुख्यमंत्री मोहन यादव का स्वागत किया। मुख्यमंत्री सुबह 10 बजकर 5 मिनट पर उप राष्ट्रपति और राज्यपाल के साथ डुमना एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा डिंडौरी के लिए रवाना हुए।
HIGHLIGHTS