14वीं मंजिल से कूदकर 13 साल की अंजलि ने दी जान, परिवार सदमे में

By: PalPal India News
June 19, 2024

इंदौर समाचार – 14वीं मंजिल से कूदकर 13 साल की अंजलि ने दी जान, परिवार सदमे में

पलपल इंडिया प्रतिनिधि, इंदौर इंदौर के अपोलो डीबी सिटी में मंगलवार को 13 वर्षीय छात्रा अंजलि यामयार ने इमारत की 14वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। हंसती-खेलती बेटी को पिता अमोल ने कुछ देर पहले ही बस स्टाप पर छोड़ा था, जिसके बाद  वह शव बनकर घर बापिस लौटी। इस बात की जानकरी जैसे ही पिता को लगी, वे बदहवास होकर पहुंचे और बच्ची को अस्पताल लेकर गए इस उमीद की बच्ची की साँसे बापिस आ जाये पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मां अर्चना लिफ्ट से नीचे आईं और जैसे ही अर्थी के पास स्ट्रेचर पर बेटी का शव देखा वह मंजर बहुत ही ग़मगीन था अंजू…अंजू… पुकार माँ बिलख बिलख कर रोने लगी । पति इस दु:ख के समय में पत्नी और अंजू के  भाई को संभालते रहे।

14 वी मंजिल जहाँ से अंजू ने आत्महत्या की

बलिराम, कार साफ करने वाला व्यक्ति ने बताया की मैं हर रोज की तरह पार्किंग में कार धोने गया था। वहा मुझे एक लड़की गिरी हुई दिखाई दी। वह कितनी देर पहले और कब गिरी थी यह तो में नहीं बता सकता। फिर मैंने ओपेरा वन बिल्डिंग के रहवासी कुणाल को बताया, तब उन्होंने बताया की बच्ची जमीन पर गिरी थी तथा  स्कूल ड्रेस में थी उसके कान व सिर से खून निकल रहा था। इस बात की खबर हमने पुलिस को दी।

बलिराम, कार साफ करने वाला व्यक्ति

अंजू के स्कूल की प्राचार्य ने बताया की अंजलि का परिवार कुछ समय पहले ही विशाखापट्टनम से  यहाँ इंदौर में शिफ्ट हुआ है। अप्रैल में अंजू  एक  ही दिन स्कूल आई थी। मंगलवार को स्कूल का पहला दिन था और वह स्कूल आने वाली थी, लेकिन वह आई ही नहीं। स्कूल की असेंबली के समय कुछ लोग हमारे पास आए और बालिका की स्कूल यूनिफॉर्म के आधार पर पहचान बताकर पूछताछ कर रहे थे। मैंने बालिका की मां से फोन पर बात की तो उन्हें भी बालिका के स्कूल न आने की जानकारी नहीं थी।

 – उषा किरण तोमर
प्राचार्य, एडवांस एकेडमी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *