जबलपुर समाचार – घरों में घुसा नाले का पानी , प्रेम नगर पोस्ट ऑफिस के पास जल प्लावन
पलपल इंडिया प्रतिनिधि, जबलपुर ।जबलपुर जल प्लावन की समस्या खत्म करने के नगर निगम दावे तो खूब कर रहा है लेकिन जरा सी बारिश ने ही उन दावों की पोल खोल कर रख दी है। थोड़ा सा ही पानी गिरा और प्रेम नगर पोस्ट ऑफिस के पास रहने वाले लोगों के घरों में नालों का पानी जा घुसा। लोग नाले का पानी घर में घुस जाने की वजह से परेशान हो गए और घरों से पानी उलीचते दिखे। हैरानी की बात तो यह है कि इस समस्या के निराकरण के लिए नगर निगम के द्वारा 27 लख रुपए की लागत से नाले का भी निर्माण कार्य कराया जा रहा है लेकिन ऐसे आरोप लग रहे हैं कि निगम के इंजीनियर और ठेकेदारों द्वारा मिलीभगत कर नाले के निर्माण में अनियमितताएं की जा रही हैं। जिसके कारण पानी निकासी में समस्या आ रही है और नाला निर्माण के बाद भी लोगों को जल प्लावन की समस्या से छुटकारा मिलता नहीं दिख रहा है। इधर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू जल प्लावन की समस्या को लगभग पूरी तरह से खत्म करने के दावे करते नहीं थक रहे हैं। लेकिन प्रेम नगर पोस्ट ऑफिस के पास रहने वाले लोगों के घरों में भरा पानी महापौर के दावों की पोल खोल रहा है।
HIGHLIGHTS