देवास समाचार – सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क,बारिश में गड्ढों में पानी भर जाने के कारण हो रहे हादसे
पलपल इंडिया प्रतिनिधि, देवास । देवास उज्जैन से देवास के लिए जब लोग प्रवेश करते हैं तो बड़े बड़े गड्ढों को देखकर शहर के विकास का अंदाजा लगा लेते हैं। हम बात कर रहे है उज्जैन रोड की दरअसल नगर निगम क्षेत्र के उज्जैन रोड इटावा क्षेत्र में सड़क पर बड़े-बड़े हो गड्ढे हो रहे हैं। जिम्मेदार इस और ध्यान देने की जहमत नहीं उठा रहे है।इधर बारिश के दौरान इन गड्ढों में पानी भर जाने के चलते दो पहिया वाहन चालक हादसे का शिकार हो रहे है। क्षेत्रीय रहवासियों ने बताया की दो दिन पहले हुई बारिश के चलते गड्ढों में पानी भरने से कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। सड़क किनारे बड़े-बड़े गड्ढे हो रहे हैं।साथ ही सड़क इस तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है कि इसमें सरिए तक दिखने लगे है। इन गड्ढों को लेकर रहवासियों ने कई बार शिकायत की हैं ।जिम्मेदार विभाग पल्ला झाड़ने के लिए इन गड्ढों में मिट्टी डाल देते हैं। कुछ दिन बाद मिट्टी निकल जाती है और वापस बड़े-बड़े गड्ढे नजर आने लगते हैं। इधर प्रशासन इन गड्ढों कि सुध लेने को तैयार नहीं है। ऐसा लगता है कि किसी बड़े हादसे का प्रशासन इंतजार कर रहा है।
HIGHLIGHTS