जबलपुर समाचार – विजयनगर के बिजली दफ्तर में हंगामा ,भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी के विजयनगर कार्यालय में बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। अनाप-शनाप बिजली बिलों और बिजली कटौती को लेकर गुस्सा आए लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिजली दफ्तर का घेराव कर दिया और अधिकारियों से बाहर आने की मांग की लेकिन जब अधिकारी बाहर नहीं आए तो आम लोग और भाजपा कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए काफी देर तक हंगामा चलता रहा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और वह धरना देकर बैठे रहे काफी देर बाद तक जब कोई हल नहीं निकला तो विधायक अभिलाष पांडे भी बिजली दफ्तर पहुंचे और उन्होंने कार्यकर्ताओं और अधिकारियों से बात की भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि एक तो लोगों को अनाप-शनाप बिजली बिल दिए जा रहे हैं। लाइट जल नहीं रही और बिजली बिल आ रहे हैं ऊपर से कई-कई घंटे की बिजली कटौती की जा रही है। जिससे भीषण गर्मी में लोगों का जीना दुश्वार हो गया है और अधिकारी सीधे मुंह बात तक नहीं कर रहे उन्होंने तोड़फोड़ से भी इंकार किया है।
इधर अधिकारियों का कहना है कि बिजली कार्यालय में कुछ विवाद की स्थिति थी जिसे आकर उन्होंने दोनों पक्षों को समझाइए। अधिकारियों ने बिजली दफ्तर में कार्यपालन अभियंता इमरान खान के केबिन में तोड़फोड़ के भी आरोप लगाए हैं।
मौके पर विवाद की स्थिति बनने पर पुलिस भी पहुंच गई और हालातो को संभाल गुस्सा है। भाजपा कार्यकर्ताओं और लोगों को पुलिस ने समझे देकर शांत कराया पुलिस का कहना है कि तोड़फोड़ की जांच की जा रही है।
HIGHLIGHTS