अवैध फीस वसूली को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे स्कूल,अभिभावकों और बच्चों ने किया प्रदर्शन

By: PalPal India News
June 20, 2024

जबलपुर समाचार – अवैध फीस वसूली को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे स्कूल,अभिभावकों और बच्चों ने किया प्रदर्शन

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुरजबलपुर कलेक्ट्रेट में जून कलेक्टर और निजी कूल संचालकों की मीटिंग चल रही थी, तभी बड़ी संख्या में अभिभावक और बच्चे वहां पहुंचे। उन्होंने निजी स्कूलों पर की कार्रवाई के बाद भी फीस वापस न करने और प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए स्कूल बंद करने का विरोध किया। अभिभावकों और बच्चों ने निजी स्कूल संचालकों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की कई स्कूली बच्चे भी यहां पहुंचे और कलेक्टर दीपक सक्सेना से गुहार लगाई कि वे निजी स्कूलों की मनमानी को बंद करें। इतनी कार्रवाई के बाद भी निजी स्कूल संचालकों की अवैध फीस वसूली जारी है। उनके द्वारा लगातार अभिभावकों पर बढ़ी फीस जमा करने का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने तो यहां तक कह दिया की वे हर स्थिति में कलेक्टर के साथ हैं और निजी स्कूल संचालक यदि स्कूल बंद कर दबवाब बना रहे हैं तो अब वे खुद स्कूल बंद कराएंगे लेकिन निजी संचालकों के आगे झुकेंगे नहीं।

  • अंदर चल रही थी मीटिंग बाहर अभिभावकों और बच्चों ने किया प्रदर्शन।
  • अवैध फीस वसूली को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे स्कूल अभिभावक और बच्चे।
  • निजी स्कूल संचालकों के आगे न झुकने की कही बात।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *