बालाघाट समाचार – सोना चांदी के जेवरात सहित देशी कट्टा और कारतूस बरामद, तीन लुटेरे गिरफ्तार
पलपल इंडिया प्रतिनिधि,बालाघाट। बालाघाट की बिरसा थाना पुलिस ने लूट एवं फायरिंग की घटना का खुलासा करते हुए 3 अंतरराज्यीय लुटेरो को गिरफ्तार किया है इनके पास से सोना, चांदी, सोना गलाने का उपकरण, देशी कट्टा, कारतूस,कार सहित कुल 19 लाख 45 हजार रुपए का मशरूका बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने पुलिस कंट्रोल रूम में पत्रकारवार्ता आयोजित कर पूरे मामले का खुलासा किया है।
लूट की घटना के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 9 जून को नरेंद्र सोनकर अपने बड़े पिताजी भोलेश्वर सोनकर के साथ ग्राम दमोह में साप्ताहिक बाजार में हमेशा की तरह सोना चांदी बेचने के लिए गए थे शाम 6 बजे बाजार खत्म होने के बाद मोटरसाइकिल से सोना चांदी की पेटी व थैला रखकर वापस घर जा रहे थे जैसे ही ग्राम अजगर और मानेगांव के बीच पहुंचे एक मोटरसाइकिल में दो अज्ञात व्यक्ति आकर सोना चांदी से भरा थैला लूट कर ले गए। विरोध करने पर आरोपी पार्थ ठाकुर ने भोलेश्वर सोनकर की जांघ में देशी कट्टे से गोली मारकर फरार हो गए थे।
पुलिस ने सूरज उर्फ नानो कुमरे व पार्थ उर्फ बिट्टू ठाकुर को अभीरक्षा में लेकर पूछताछ की जिन्होंने अनिल सोनी जोकि सोना चांदी गलाने का कार्य करता है उसके साथ बनाए प्लान के अनुसार अपराध करना कबूल किया। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अन्य राज्यों में भी चोरी सहित अन्य घटना के मामले दर्ज हैं।
HIGHLIGHTS