पलपल इंडिया प्रतिनिधि, जबलपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को जबलपुर में वीरांगना रानी दुर्गावती बलिदान दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल। सीएम ने किया नृत्य मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में महारानी वीरांगना रानी दुर्गावती के 461वें बलिदान दिवस पर जबलपुर में आयोजित हुआ पुण्य स्मरण समारोह। सीएम मोहन यादव बलिदान दिवस पर रानी दुर्गावती को दी श्रद्धांजलि। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रानी दुर्गावती समाधि स्थल पर पूजन एवं प्रतिमा पर माल्यार्पण किया । इसके बाद कार्यक्रम स्थल वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बलिदान दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए।कार्यक्रम स्थल पर रानी दुर्गावती पर केंद्रित प्रदर्शनी भी लगाई गई। साथ ही कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी हुई । आदिवासी संस्कृति के रंग में रंगे सीएम मोहन यादव आदिवासी पोशाक पहनकर बजाया ढोल ढोलक बजाकर सीएम ने किया नृत्य।
वीरांगना रानी दुर्गावती बलिदान दिवस कार्यक्रम में जनजातीय कार्य मंत्री श्री कुंवर विजय शाह, लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद पटेल और संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धमेन्द्र सिंह लोधी भी उपस्थित रहे ।
HIGHLIGHTS