पारिवारिक विवाद में तीन लोगों की हत्या,होमगार्ड जवान दो युवकों को मौत के घाट उतारा

By: PalPal India News
June 24, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि, दमोह। दमोह जिले के देहात थाना अंतर्गत ग्राम बांसा तारखेड़ा में सुबह पारिवारिक विवाद के चलते एक होमगार्ड सैनिक सहित तीन लोगों की हत्या कर दी गई। मृतकों में पिता होमगार्ड सैनिक रमेश विश्वकर्मा भतीजा विक्की विश्वकर्मा और उम्मू उर्फ उमेश पुत्र विश्वकर्मा बताए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
देहात थाना अंतर्गत ग्राम बासा तारखेड़ा में विश्वकर्मा परिवार पारिवारिक विवाद चल रहा था। इस मामले में कुछ दिन पूर्व भी इन दोनों परिवारों में विवाद हुआ था। इसी बात के चलते सुबह दोनों परिवारों में हुए विवाद पर दो लोगों की गोली मारकर एवं एक की धारदार हथियारों से काटकर हत्या कर दी गई।

इस घटना में होमगार्ड सैनिक रमेश विश्वकर्मा, विक्की विश्वकर्मा और उमेश विश्वकर्मा की हत्या की गई है। इस घटना में जहां विक्की और उमेश को गांव के बाहर आम रास्ते पर गोली मारकर हत्या की गई। वहीं दूसरी ओर होमगार्ड सैनिक रमेश विश्वकर्मा की घर में ही धारदार हथियारों एवं कुल्‍हाड़ी से काटकर हत्या की गई। हत्या में शामिल अपराधी घटना के बाद फरार हो गए। घटना की जानकारी लगते घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति सोमवंशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा सहित थाना प्रभारी एवं अनेक पुलिस बल पहुंच गया। और जांच पड़ताल शुरू कर दी।

HIGHLIGHTS

  • पारिवारिक विवाद में तीन लोगों की हत्या।
  • होमगार्ड जवान को घर में और दो युवकों को सड़क पर मौत के घाट उतारा।
  • विश्वकर्मा परिवार में पारिवारिक विवाद के कारण घटना हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *