पलपल इंडिया प्रतिनिधि, जबलपुर। दमोह जिले के बांसा तारखेड़ा में बीते दिन हुई तीन हत्याओं के बाद आज जब दमोह से पीएम के बाद तीनों मृतको के शव बांसा तारखेड़ा पहुंचे तो गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने दमोह सागर हाइवे पर लाशें रखकर जाम लगा दिया। मृतकों के परिजनो की मांग पर पुलिस अधीक्षक एस के सोमवंशी और कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर चक्का जाम स्थल पर पहुंचे। लोगों को समझाया की आरोपियों में से किसी को भी नही बक्शा जायेगा। डीएम, एसपी ने परिजनों को भरोसा दिलाया तब कही जाकर परिजन माने और, चक्काजाम खोला गया।
परिजन का कहना है कि आरोपियों ने आठ हत्याओं की धमकी दी है। परिजनों का आरोप है कि रॉकी सुरेका ही इन हत्याओं का मास्टरमाइंड है उसी ने गाड़ी और हथियार आरोपियों को उपलब्ध कराए।घटना सोमवार सुबह की है जिसमें जिले के बांसा तारखेडा़ में तीन स्थानों पर गोलियां और धारदार हथियार चलने से पिता सहित कोचिंग जा रहे दो स्टूडेंट्स की हत्या कर दी गई थी। घटना का कारण पुराना विवाद बताया जा रहा है जो बांसा तारखेडा गांव में एक महीने पहले मृतकों और आरोपियों के बीच हुआ था।
HIGHLIGHTS