पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर बरगी में जैन पैट्रोल पंप के बाजू में स्टेट प्लांट से सबमर्सिबल पंप चोरी होने की शिकायत बरगी थाने में की गई है। मीना गुप्ता ने शिकायत में बताया कि उनका प्लांट वहां स्थित है जहां उन्होंने बोरिंग की खुदाई कराई थी। सुबह जब जाकर देखा तो सबमर्सिबल पंप गायब मिला मीना गुप्ता ने बरगी थाना प्रभारी से मांग की है कि मामले की जांच कर चोरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।
HIGHLIGHTS