पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर एंबुलेंस चालकों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज मे सक्रीय दलालों के विरोध में गढ़ा थाने में प्रदर्शन किया। पुलिस से उनके खिलाफ कार्यवाही की मांग की एंबुलेंस चालकों का कहना है कि दलालों की वजह से वे मरीजों को नही ले जा पा रहे हैं क्योंकि जैसे ही मरीज जाकर एंबुलेंस में बैठता है। दलाल उनसे रूपयों की मांग करने लगते हैं और न देने पर मरीजों के परिजनों और एंबुलेंस चालकों के साथ मारपीट की जाती है। एंबुलेंस चालकों का कहना है कि दलालों ने उनकी नाक में दम कर रखा है साथ ही मरीज और उनके परिजन भी परेशान हो रहे हैं।
HIGHLIGHTS