पलपल इंडिया प्रतिनिधि,भोपाल।भोपाल मंगलवार को हुई मोहन सरकार कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए निर्णय किया गया है कि मंत्री इनकम टैक्स खुद भरेंगे और शासन से कोई वित्तीय सहायता नहीं लेंगे। आयकर की दृष्टि से 1972 के नियम में बदलाव हो रहा है। वहीं प्रदेश के किसी भी जवान के शहीद होने पर दी जाने वाली सहायता राशि में से 50% शहीद की पत्नी और 50% राशि इसके माता-पिता को दी जाएगी। सीएम मोहन यादव ने बताया कि इसके अलावा और भी कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर कैबिनेट ने मोहर लगा दी।
HIGHLIGHTS