आपातकाल दिवस को काले दिवस के रूप में मनाया भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने, जलाया कांग्रेस का पुतला

By: PalPal India News
June 26, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर आज से 50 साल पहले आज ही के दिन तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लगाई थी लिहाजा इस दिन को भारतीय जनता युवा मोर्चा ने काले दिवस के रूप में मनाया युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया और कांग्रेस का पुतला जलाया युवा मोर्चा नेताओं का कहना है कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लगाकर लोकतंत्र की हत्या की थी इसके अतिरिक्त अभिव्यक्ति की आजादी छीन ली थी वही कांग्रेस अब संविधान की दुहाई दे रही है। 

HIGHLIGHTS

  • भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जलाया कांग्रेस का पुतला
  • आपातकाल दिवस को काले दिवस के रूप में मनाया
  • कांग्रेस पर लगाए लोकतंत्र की हत्या करने के आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *