पिता ने पुत्र की मौत पर मृत्यु भोज की जगह बांट दिए सैंकड़ों हेलमेट

By: PalPal India News
June 26, 2024

सड़क हादसे में सिर में चोट लगने से हुई थी बेटे की मौत जिसके बाद उन्होंने मृत्यु भोज की जगह बांट दिए सैंकड़ों हेलमेट  

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,दमोह। बनवार दमोह जिले की जंप जबेरा के ग्राम चंडी चौपरा गांव के रहने वाले संकेत सिंह लोधी की 15 जून को बिना हेलमेट के बाइक चलाने वक्त सड़क हादसे में मौत हो गई थी। पिता ने मृत्यु भोज की जगह हेलमेट बांटने का संकल्प लिया था और आज जबेरा जनपद की 70 ग्राम पंचायतों में प्रत्येक ग्राम पंचायत में सैंकड़ों हेलमेट का वितरण कर दिया 70 ग्राम पंचायत के लोगों को चोपड़ा चंडी मैदान में इकट्ठा किया और श्रद्धांजलि सभा के बाद सभी को हेलमेट बांटे इस कार्य की लोगों ने खूब सराहना की उनका यह संकल्प है कि हेलमेट न पहनने के कारण किसी और युवक की जान न जाए समाजसेवी सचिन मोदी ने बताया कि 70 ग्राम पंचायत के हर गांव में एक-एक समाज का एक एक व्यक्ति लिया गया और एक-सभी को हेलमेट दिए गए वहीं 25 से अधिक रिश्तेदारो को भी हेलमेट दिए गए

HIGHLIGHTS

  • मृत्यु भोज की जगह बांट दिए सैंकड़ों हेलमेट
  • सड़क हादसे में सिर में चोट लगने से हुई थी बेटे की मौत
  • पिता ने संकल्प पूरा कर मृत्यु भोज की जगह बांट दिए हेलमेट
  • बिना हेलमेट किसी की जान न जाने देने का संकल्प

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *