कांग्रेस नेता रामनिवास उरमलिया की पत्रकारवार्ता,दी आंदोलन की चेतावनी

By: PalPal India News
June 27, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि जबलपुर। मैहर शारदा विपणन सहकारी समिति मैहर द्वारा खरीदे गए गेहूं को अमानक स्थिति मे वेदिका वेयरहाउस भेडा में रखे जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है ।जिसमें 75 फ़ीसदी विजातीय तत्व पाए गए अब सवाल उठता है कि बुरी तरह क्षतिग्रस्त गेहूं को वर्तमान में छानबीन किए जाने की कार्यवाही चल रही है और बाद में इसे गरीबों में वितरित किया जाएगा। प्रशासन सब कुछ जानते हुए भी इस पर संजीदगी से कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। इस संबंध में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामनिवास उरमलिया ने आज अपने कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस बुलाई और पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने संबंधित समिति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की और दोषी व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग की। कार्रवाई न होने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है।

HIGHLIGHTS

  • कांग्रेस नेता रामनिवास उरमलिया की पत्रकारवार्ता।
  • मैहर मे कांग्रेस नेता रामनिवास उरमलिया की पत्रकारवार्ता।
  • खाद्यान्न घोटाले में लगाए भ्रष्टाचार के आरोप।
  • दोषियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *