वेयर हाउस की मालिक समेत सात के खिलाफ एफआईआर

By: PalPal India News
June 28, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि जबलपुर। जबलपुर में गेंहू खरीदी में लापरवाही और अमानक गेंहू की खरीद कर भंडारण करने के मामले में जिला प्रशासन ने सात लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई है। मझौली ब्लॉक के उमरिया गांव में स्थित जगदीश वेयर हाउस में गेंहू खरीदी की गई थी जिसमे जिला प्रशासन की टीम द्वारा जांच में दौरान वेयर हाउस में 5834 क्विंटल मिलावटी गेहूं पाया गया था। साथ ही सरकारी पोर्टल में दर्ज गेंहू की मात्रा में 1600 क्विंटल मौके से गायब था इसके साथ ही वेयर हाउस में खरीदी के दौरान की गई कई अनियमितताएं पाईं गई थी। पूरी जांच के बाद अब कलेक्टर दीपक सक्सेना के निर्देश पर जिला प्रशासन ने मझौली थाने में खरीदी संस्था के अध्यक्ष, वेयर हाउस मालिक, खरीदी केंद्र प्रभारी, गोदाम प्रभारी और सर्वेयर सहित सात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

HIGHLIGHTS

  • वेयर हाउस की मालिक समेत सात के खिलाफ एफआईआर।
  • कलेक्टर दीपक सक्सेना के निर्देश पर हुई कार्रवाई।
  • इन्द्रना रोड मझौली स्थित जगदीश वेयर हाउस में अमानक गेहूँ के भंडारण का मामला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *