गौवंश हत्या के विरोध में आज जबेरा बंद,सकल हिंदू समाज ने किया आवाहन

By: PalPal India News
June 28, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि जबलपुर। जबेरा कटंगी में गोवंश की निर्गम हत्याओ के बाद मिले कंकाल की हर वर्ग ने तीखी निंदा की है। आज जबेरा नगर के प्रसिद्ध नरसिंह देवालय में आनंद धाम पीठाधीश्वर स्वामी रंजीतानंद सरस्वती जी महाराज के आवाहन पर सकल हिंदू समाज की बैठक आयोजित की गई। जिसने गोवंश की निर्गम हत्याओं की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए और सभी ने दोषियों पर कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित करने की बात कही है। इसके बाद सकल हिंदू समाज के द्वारा कटंगी में हुई गोवंश की हत्याओं के विरोध में कल जबेरा बंद का आवाहन करते हुए स्वामी जी स्वयं सड़कों पर उतरे और नगर के सभी प्रतिष्ठानों को बंद रखने की अपील करते हुए एक एक दुकानदारों से मिले। जबेरा बंद का सभी दुकानदारों ने समर्थन करते हुए 28 जून को जबेरा बंद का निर्णय लिया है।

HIGHLIGHTS

  • गौवंश हत्या के विरोध में जबेरा बंद।
  • कटंगी में गोवंश की निर्गम हत्याओं का विरोध।
  • सकल हिंदू समाज ने आज जबेरा बंद का किया आवाहन।
  • हर वर्ग में भारी आक्रोश, घटना की की जा रही तीव्र निंदा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *