पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर जयप्रकाश नगर अधारताल में रहने वाली मोनिका तिवारी के साथ 25 लख रुपए की धोखाधड़ी हुई, उन्होंने आज एसपी ऑफिस पहुंचकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना को शिकायत दी। शिकायत में आरोप लगाया कि उनका और उनके पति विजय कुमार तिवारी का बैंक खाता हाई कोर्ट स्थित यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया में था। जिसमें से 25 लाख रुपए उनके फर्जी हस्ताक्षर कर निकाल लिए गए। उनके पति और बैंक के अधिकारियों ने एक दलाल के साथ मिलकर उनका खाता रीवा के समानता बैंक में ट्रांसफर करवा लिया और वहां दस्तखत कर 25 लख रुपए निकाल लिए।
वे जब पासबुक में एंट्री कराने बैंक पहुंची तो उन्हें पता चला कि उनका खाता रीवा ट्रांसफर हो गया है। जब उन्होंने रीवा जाकर बैंक में जानकारी ली तो उन्हें इस धोखाधड़ी का पता चला। पीड़ित महिला मनिका तिवारी ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना से कार्यवाही की गुहार लगाई है।
HIGHLIGHTS