पलपल इंडिया प्रतिनिधि,देवास। देवास खनिज विभाग के दफ्तर में पहुँचे पूर्व प्राधिकरण अध्यक्ष व भाजपा नेता राजेश यादव की खनिज अधिकारी से बहस हो गयी। इस दौरान खनिज अधिकारी ने एसडीएम और पुलिस तक बुला ली। भाजपा नेता का कहना था कि उनके कार्यकर्ता की एक फ़ाइल 6 माह से पेंडिंग है। खनिज विभाग में पैसे लिए बिना कोई काम नहीं होता। बहसबाजी के दौरान खनिज अधिकारी ने भाजपा नेता के वीडियो भी बना लिए। राजेश यादव ने फ़ाइल को आगे बढ़ाने की बात की थी वहीं अधिकारी से फ़ोन पर बात करने व उन्हें पहचान ना पाने का भी आरोप लगाया था। यादव का कहना है कि 6 माह से फ़ाइल रोकी गयी है कुछ ना कुछ तो कारण होगा। आगे लिखित में इसकी शिकायत खनिज मंत्री व मुख्यमंत्री से की जाएगी।
इधर खनिज अधिकारी रश्मि पांडे का कहना है कि अचार संहिता के चलते कुछ फ़ाइल पेंडिंग रह गयी थी। उनके किसी परिचित की फ़ाइल थी। जिसका मौका मुआयना करना बचा था। उन्होंने फ़ोन पर मुझसे चर्चा की लेकिन बड़े अभ्रदता से बात की और कार्यालय में आकर भी इस तरह से डराने का प्रयास उन्होंने किया है। ट्रांसफर तक कराने की धमकी दी है।
HIGHLIGHTS