अस्पताल में तोड़फोड़ लाश रखकर चक्काजाम,नारेबाजी करते हुवे हंगामा किया

By: PalPal India News
June 29, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। देवास के ग्राम रोजड़ी निवासी 22 वर्षीय युवक शुभम राजपूत की जिला अस्पताल में मौत के बाद परिजनों का अक्रोष भड़क उठा बताया जा रहा है की जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में परिजनों ने तोड़फोड़ भी की वहीं एमएलसी का रजिस्टर भी फाड़ कर फेंक दिया। इसके बाद परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते लाश को एंबुलेंस में रखकर एबी रोड पर जाम लगा दिया और जमकर , नारेबाजी करते हुवे हंगामा किया। खबर पाकर मौके पर भारी पुलिस बल के साथ एसडीएम बिहारी सिंह, तहसीलदार सपना शर्मा, सिटी कोतवाली तहना प्रभारी दीपक यादव पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की लोगों को जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।

HIGHLIGHTS

  • अस्पताल में तोड़फोड़ लाश रखकर चक्काजाम।
  • जिला अस्पताल में मौत के बाद परिजनों ने किया रोड जाम।
  • डॉक्टर पर लगाए लापरवाही के आरोप।
  • एबी रोड पर किया जा रहा हंगामा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *