जबलपुर टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच आज,टीम इंडिया की जीत के लिए हो रहीं प्रार्थनाएं

By: PalPal India News
June 29, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल बारबाडोस के ब्रिजटाउन के केंसिंग्टन ओवल में 29 जून यानी आज खेला जाएगा। दोनों टीमों का परफॉर्मेंस वर्ल्ड कप में शानदार रहा है। दोनों टीम अबतक एक भी मैच नहीं हारी है। इस मैच को लेकर जबलपुर के क्रिकेट प्रेमियों में भी जबरदस्त उत्साह है लोग बेसब्री से रात आठ बजे का इंतजार कर रहे हैं। कब  ये मैच शुरू होगा और टीम इंडिया की जीत के लिए प्रार्थनाएं की जा रहीं हैं। वहीं टीम इंडिया का हौसला भी बढ़ाया जा रहा है। जाबली क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ियों और जबलपुर के क्रिकेट प्रेमियों ने कहा की उन्हें पूरी उम्मीद है की इस बार वर्ल्ड कप भारत मे ही आएगा।

HIGHLIGHTS

  • टीम इंडिया की जीत के लिए हो रहीं प्रार्थनाएं।
  • जबलपुर के क्रिकेट खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह।
  • सभी कर रहे टीम इंडिया की जीत के लिए प्रार्थना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *