निजी स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई से अभिभावक खुश,कलेक्टर दीपक सक्सेना का किया धन्यवाद

By: PalPal India News
June 29, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर निजी स्कूलों के खिलाफ कलेक्टर दीपक सक्सेना के द्वारा की जा रही कार्यवाही से अभिभावक बेहद खुश हैं। निजी स्कूल प्रबंधन के हाथों सालों से लुट रहे अभिभावक न केवल फीस वापस करने के फैसले की तारीफ करते नहीं थक रहे। बल्कि यूनिफॉर्म कॉपी किताब जैसी शैक्षणिक सामग्री में कमीशन खोरी बंद होने से भी उन्हें उम्मीद की एक नई किरण नजर आई है। अभिभावकों का कहना है कि उन्होंने अपने जीवन में पहली बार निजी स्कूलों के खिलाफ ऐसी कार्यवाही को देखा है। इसके पहले किसी ने भी इतनी हिम्मत नहीं दिखाई जितनी कलेक्टर दीपक सक्सेना ने दिखाई है। अभिभावकों ने दूसरे अभिभावकों से भी अपील की है कि वे इस कार्यवाही में कलेक्टर दीपक सक्सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे ताकि निजी स्कूलों की लूट खसोट बंद हो सके।

HIGHLIGHTS

  • निजी स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई से अभिभावक खुश।
  • कहा जीवन में पहली बार देखी ऐसी कार्रवाई।
  • कलेक्टर के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने का किया वादा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *