पलपल इंडिया प्रतिनिधि, जबलपुर: टी-20 विश्व कप में भारत की जीत की खुशी उस वक्त मातम में बदल गई जब गोहलपुर के बंधैया मोहल्ला इलाके में फटाखे फोड़ने में एक बच्चे की जान चली गई । बताया जा रहा है कि बच्चों ने एक पटाखे पर स्टील का गिलास रखकर उसे जलाया था, लेकिन पटाखे के साथ स्टील का गिलास फटकर सीधे पांच वर्षीय मासूम के पेट में जा धंसा, जिस कारण उसकी वही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची गोहलपुर पुलिस ने शव का पंचनामा किया। पुलिस ने कहा कि सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है।
शनिवार की रात जब भारत ने टी-20 वर्ल्डकप में जीत हाशिल कर ली उसके बाद जीत की खुशी में बंधैया मोहल्ला में स्थानीय लोगों ने पटाखे फोडे़ और खुशी मनाई, इसमें बहुत सारे बच्चे भी शामिल थे लकिन रविवार दोपहर लगभग दो बजे भी बच्चे पटाखे फोड़कर खुशी मना रहे थे तभी पटाखों की आवाज सुनकर वहां रहने वाला नवाब सिंह का पांच वर्षीय पुत्र रुद्र प्रताप सिंह उर्फ भी वहां पहुंच गया। जश्न के दौरान बच्चों ने रस्सी बम पर स्टील का गिलास रखा और फिर पटाखे को जला दिया। पटाखा के फूटते ही गिलास भी फटा और गिलास का टुकड़ा सीधे बच्चे के पेट में जा धंसा, जिससे उसके पेट से खून की धार निकलने लगी । जानकारी लगते ही परिजन और स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुचायां , जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस संबंध में गोहलपुर एएसआई अंबुज पांडे ने बताया कि पटाखे के ऊपर स्टील का गिलास रखकर जलाने की वजह से यह हादसा हुआ है। गिलास का एक हिस्सा रूद्र के पेट में जा धंसा, जिससे उसकी मौत हो गई।
“गोहलपुर एएसआई अंबुज पांडे”