पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। मैहर 1 जुलाई 2024 यानी आज से नए आपराधिक कानून लागू हो गए है, जिसके सफल क्रियान्वयन हेतु मैहर पुलिस के सभी अधिकारी कर्मचारी भी पूरी तरह से प्रशिक्षित होकर कार्यवाही करने तैयार हैं। आमजन भी इस संबंध में जागरूक रहे, इसके लिए जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें मैहर थाने में शिविर लगाया गया इसमें कलेक्टर रानी और पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल एसडीएम विकास सिंह ,जिला अपर न्यायाधीश नीरज शर्मा और छात्राएं तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए नए कानून बनाये गए है। इसमें महिलाओं व बच्चों से संबंधित अपराधों में पीड़ितों की समस्याओं को केंद्र में रखकर, अपराधियों के लिए और कड़ी सजा आदि पर ध्यान दिया गया है। कही पर भी घटना होने पर परिस्थिति वश कही पर भी FIR की सुविधा तथा E-FIR का भी प्रावधान है ।
HIGHLIGHTS