बिजली उपकरण के गोदाम में भीषड़ आग,लाखों का नुकसान विडियो

By: PalPal India News
July 2, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। सतना में दो मंजिला इमारत स्थित एक गोदाम में भीषण आग लग गई। जिसमें लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। घटना कोलगवां थाना क्षेत्र के भरहुत नगर कॉलोनी की है। जहां सचदेवा सेल्स के नाम से एक बिजली उपकरणों की दुकान संचालित थी। जिस मकान के नीचे यह दुकान चल रही थी। वह पूरा मकान गोदाम के रूप में भी इस्तेमाल हो रहा था। दमकल विभाग को सुबह सूचना मिली कि मकान के अंदर से धुआं निकल रहा है। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची तब तक आग ने पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया था। पूरे मकान में रखा हुआ 90 फ़ीसदी से ज्यादा सामान जलकर खाक हो गया है। इस गोदाम में इलेक्ट्रिक से संबंधित तमाम उपकरण रखे हुए थे। इस आग पर काबू पाने के लिए दमकल की छह गाड़ियां को तकरीबन 30 से ज्यादा ट्रिप लगानी पड़ी 3 घंटे से ज्यादा का वक्त दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में लगा। आग लगने की वजह सार्ट सर्किट बताई जा रही है।

  • बिजली उपकरण के गोदाम में भीषड़ आग,लाखों का नुकसान।
  • दो मंजिला इमारत स्थित एक गोदाम में लगी भीषण आग।
  • लाखों के बिजली उपकरण जलकर खाक।
  • कोलगवां थाना क्षेत्र के भरहुत नगर कॉलोनी में मची अफरातफरी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *