ओमती चौक के पुलिस सहायता केंद्र के ठीक सामने एक बदमाश ने युवती को चाकू मारकर हत्या कर दी। युवती के गले पर चाकू से वार किया। शाम के समय भीड़भाड़ वाले इलाके में इस दिल दहला देने वाली वारदात से सड़क पर हड़कंप मच गया। भीड़ का फायदा उठाकर आरोपि मौके से फरार हो गया। युवती उस समय कार से कहीं से लौटी थी। ओमती पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपि की तलाश शुरू कर दी है।
पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर ओमती चौक के पुलिस सहायता केंद्र के ठीक सामने एक बदमाश ने युवती को चाकू मारकर हत्या कर दी। युवती के गले पर चाकू से वार किया। शाम के समय भीड़भाड़ वाले इलाके में इस दिल दहला देने वाली वारदात से सड़क पर हड़कंप मच गया। भीड़ का फायदा उठाकर आरोपि मौके से फरार हो गया। युवती उस समय कार से कहीं से लौटी थी। ओमती पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपि की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि नया मोहल्ला रिपटा निवासी फिरोज कुरैशी की बेटी तमन्ना कुरैशी सोमवार को कहीं गई थी। शाम के समय वह कार से लौटी। कार चालक ने ओमती चौक पर कार रोकी तो तमन्ना ने दरवाजा खोला। वह कार से उतर पाती, इसके पूर्व वहां पहले से घात लगाए बैठे मछरहाई निवासी गुरफान ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपित गुरफान ने युवती के गले के साथ कई अन्य हिस्सों पर चाकू से वार किया। हमले के साथ ही तमन्ना के गले से खून की धार निकल पड़ी। कोई कुछ समझ पाता, इसके पूर्व गुरफान वहां से भाग निकला खून से लथपथ तमन्ना सड़क पर गिर गई। इधर कार चालक ने कार चालू की और वहां से भागने लगा, तभी वहां मौजूद युवकों ने कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन जब कार नहीं रुकी, तो उसमें तोड़फोड़ कर दी, लेकिन तब तक कार चालक कार लेकर वहां से भाग निकला। खून से लथपथ तमन्ना को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर उसे मेडिकल रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
HIGHLIGHTS