पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर रीजनल इंडस्ट्री कॉनक्लेव जबलपुर-2024 की तैयारियों के संबंध में आज कलेक्टर दीपक सक्सेना और व्हीएफजे के मुख्य महाप्रबंधक संजीव कुमार भोला की टीम ने व्हीकल फैक्टरी जबलपुर में बैठक की। बता दें की एमपीआईडीसी द्वारा 20 जुलाई को जबलपुर में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन प्रस्तावित है, जिसमें डिफेंस, मिनरल्स, एग्रीकल्चर, टेक्सटाइल, एग्रोफूड सहित विभिन्न इंडस्ट्रियों को बढ़ावा देने एवं उनके उत्थान के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए जाने हैं। इस कॉन्क्लेव में देशभर की प्रख्यात औद्यौगिक इकाईयों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। म.प्र. सरकार सभी उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए अनुकूल माहौल निर्मित करना चाहती है जिससे कि स्थानीय वेंडर्स के लिए व्यवसाय करने के लिये पर्याप्त अवसर हो तथा सभी के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़े।
HIGHLIGHTS