जियो ने यूजर्स को दिया बड़ा झटका, कंपनी ने बढ़ाये रेट, जानिये कितने का करना होगा भुगतान

By: PalPal India News
July 2, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। देश की प्रसिद्ध टेलीकॉम कंपनी जियो ने अपने ग्राहकों को दिया बड़ा झटका. कंपनी ने अपने जियो सिनेमा के वार्षिक प्लान को बंद कर दिया है.इसके साथ ही यह भी कहा कि अब जियो सिनेमा सब्सक्रिप्शन के लिए यूजर्स को मंथली प्लान को अपनाना होगा.

दरअसल, जियो सिनेमा का 365 दिन यानी वार्षिक सदस्यता वाला प्लान बंद हो गया है. कंपनी ने हाल ही में अपने जियो सिनेमा प्रीमियम के 1 साल की सदस्यता वाले प्लान को 1499 रुपये से घटाकर 599 रुपये का किया गया था. इस लेटेस्ट प्लान के साथ यूजर्स को छूट के साथ सिर्फ 299 रुपये में साल भर का सब्सक्रिप्शन मिल रहा था, लेकिन अब यूजर्स के लिए इस प्लान को बंद कर दिया गया है.

जियो ने जियो सिनेमा का 299 रुपये वाला वार्षिक प्लान बंद किया है. इसकी कोई भी ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन अगर आप जियो के रिचार्ज प्लेटफॉर्म पर जाएंगे तो आपको ये प्लान नहीं दिखेगा. इतना ही नहीं, स्न्रक्त सेक्शन से भी कंपनी ने इस प्लान को हटा दिया है. ऐसे में ये कहना सही नहीं होगा कि इस प्लान को कुछ समय के लिए बंद किया गया है या फिर हमेशा के लिए अब यूजर्स जियोसिनेमा के 299 रुपये वाले प्लान का फायदा नहीं उठा सकेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *