छात्रा का कातिल गुफरान पुलिस गिरफ्त में,पुलिस के मुताबिक प्रेम प्रसंग का है मामला

By: PalPal India News
July 2, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर में 11वीं की छात्रा की उसके ही दोस्त रहे युवक ने हत्या कर दी। 16 साल की छात्रा किसी और लड़के के साथ कार में थी। आरोपी को यह बर्दाश्त नहीं हुआ। जब छात्रा और उसका दोस्त घूमकर लौटे, आरोपी भी दौड़ लगाते हुए पीछे आ गया। वह पहले ही हत्या का मन बना चुका था। ओमती इलाके के घंटाघर पर कार रुकी। छात्रा ने उतरने के लिए गेट खोला, ठीक तभी आरोपी ने उसके गले में चाकू मार दिया। घंटाघर से कुछ ही दूरी पर नया मोहल्ला में छात्रा का घर है। हमले के बाद आरोपी भाग निकला। घटना सोमवार शाम 6 बजे की है। छात्रा को घायल हालत में प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया।

यहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। देर रात मेडिकल कॉलेज लाने से पहले छात्रा ने दम तोड़ दिया। देर रात पुलिस ने आरोपी गुफरान को गिरफ्तार कर लिया आरोपी को पुलिस ने रेलवे स्टेशन से पकड़ा आरोपी गुफरान भी छात्रा के ही मोहल्ले का रहने वाला है। कपड़े की दुकान में काम करता है। छात्रा से उसकी दोस्ती एक साल पहले हुई थी। दोनों साथ में घूमा करते थे। इस बीच छात्रा की दोस्ती एक और लड़के से हो गई। नए दोस्त के साथ छात्रा का घूमना-फिरना गुफरान को पसंद नहीं आया। इसलिए उसने छात्रा को मौत के घाट उतार दिया।

HIGHLIGHTS

  • छात्रा का कातिल गुफरान पुलिस गिरफ्त में।
  • घंटाघर में कल शाम गले में मारा था चाकू।
  • पुलिस के मुताबिक प्रेम प्रसंग का है मामला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *