पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर जमीन को लेकर परिवारिक विवाद का एक मामला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा। संजीवनी नगर में रहने वाली सौम्या जैन ने आरोप लगाया की जमीनों के दस्तावेजों में जबरदस्ती उनके पिताजी पर दस्तखत करने का दबाव डाला जा रहा है और ऐसा न करने पर उनके बड़े पापा और उनके लड़के उनकी और उनके परिवार के लोगों की रोज पिटाई कर रहे हैं।
इसकी रिपोर्ट उन्होंने संजीवनी नगर थाने में भी दर्ज कराई पुलिस ने दूसरे पक्ष को बुलाकर कई बार समझाएश दी लेकिन वे लोग मानने तैयार नहीं है। इतना ही नहीं बल्कि सौम्या जैन और उनके परिवार का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करके उन्हें बदनाम करने की कोशिश की गई और उन पर तेजाब डालने की धमकी भी दी गई।
HIGHLIGHTS